बॉलीवुड की इन 5 अदाकाराओं की हुई रहस्यमय मौत

बॉलीवुड की यह दुनिया जितनी चकाचौंध से भरी हुई है शायद उतनी गमगीन भी है। यह बताना जरूरी नहीं कि इस आलीशान ज़िंदगी के भी पीछे कितना ज़्यादा दर्द छुपा हुआ हो सकता है। इतना दर्द जो किसी शख्स की जान लेने के लिए भी काफी है। लेकिन इस Bollywood Industry का शायद महिमा मंडल ही ऐसा है कि यहाँ के बे-रंग हिस्सों पर किसी की नज़र ही नहीं जाती। यह दुनिया जितनी कामयाबी देती है उससे कहीं ज्यादा नाकामयाबी और अंधेरा भी देती है। तो चलिए आज हम बात करते हैं उन 5 मशहूर अदाकाराओं (Actresses) के बारे में जो अब इस दुनियां में हैं, जिनकी मौत एक गहरा राज़ बन कर रह गई।



दिव्या भारती Divya Bharti:

Abhinetri Divya Bharti Ki Maut

90 के दशक की सबसे उम्दा अदाकारा दिव्या भारती उस वक्त हमें अलविदा कह गई ही जब उनकी बॉलीवुड की यात्रा सबसे अधिक ऊँचाइयों पर थी। कहा जाता है कि दिव्या भारती अपनी बिल्डिंग के पांचवें माले से नीचे गिर गई थी। जिसके बाद पुलिस की तहकीकात में पता चला कि यह एक सुसाइड केस था लेकिन कहा जाता है कि दिव्या भारती के मौत की वजह उनके पति साजिद नाडियाडवाला थे।

 

 

जिया खान Jiah Khan:

Abhinetri Jiah Khan Ki Maut

जिया खान ने अपने Bollywood के सफर की शुरुआत निशब्द फिल्म से की थी। उस फिल्म में इन्हें अच्छी तारीफें भी हासिल हुई थी और इस फिल्म में उनका साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी ने दिया था। लेकिन 3 जून 2013 की रात को जिया खान का शव उनके कमरे के पंखे से लटका मिला। उनकी मृत्यु के उपरांत उनकी माँ राबिया खान ने उनकी मौत का ज़िम्मेदार आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को बताया। उन्होंने यह ज़ाहिर किया कि सूरज पंचोली उनके बॉयफ्रेंड थे। जबकि पुलिस ने एक आत्महत्या ही करार दिया।




 

परवीन बॉबी Parveen Bobby:

Parveen Bobby Ki Maut

परवीन बॉबी एक ऐसा नाम है जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमर है। कहा जाता था कि अपनी जिंदगी के आखिरी दौर में परवीन बॉबी एक गंभीर मानसिक विकार से ग्रसित हो गई थी जिसके चलते मुंबई के घर में उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ जाहिर हुआ कि परवीन बॉबी की भूख के चलते मौत हो गई थी।

 

 

 

नफीसा जोसेफ Nafisa Joseph:

Abhinetri Nafisa Joseph Ki Maut

नफीसा जोसेफ ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी पर बतौर एक वी.जे की। कहा जाता है कि नफीसा ने अपनी जिंदगी को अपने बॉयफ्रेंड के चलते खत्म कर दिया। उनकी मृत्यु के बाद यह सामने आया कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे उनकी पहली शादी से जुड़ा हुआ सच छुपाया था। कहा जाता है कि नफीसा जोसेफ की आवाज़ इतनी आकर्षक थी कि वह किसी का भी दिल जीत लेती थी।

 

 

सिल्क स्मिता Silk Smitha:

Abhinetri Nafisa Joseph Ki Maut

सिल्क स्मिता के नाम से जाने जाने वाली south Indian actress विजयलक्ष्मी के मृत्यु का ज़िम्मेदार उनकी नाकाम मोहब्बत, उनके कर्ज और उनकी नशे की बुरी आदत को बताया जाता है। उनके देहांत के बाद उनके जीवन पर द डर्टी पिक्चर भी बनी जिसमें सिल्क स्मिता का किरदार विद्या बालन ने निभाया था।

 

 

 

तो यह थी बॉलीवुड की 5 ऐसी अभिनेत्रियों की कहानी जिनकी मौत ने एक रहस्यमय मोड़ लिया। इन हस्तियों की मृत्यु हमारे सामने बॉलीवुड का एक ऐसा चेहरा लाकर खड़ा कर देती है जिस पर यकीन कर पाना सबके लिए बड़ा मुश्किल हो जाता है।

लेखिका:
वैदेही शर्मा