एक मिनट का एक करोड़ लेगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा लेंगी 5 करोड़ ज़ी सिने अवार्ड 2018 में नाचने के लिए

जी हां, 1000 या 500 नहीं और न ही लाख दो लाख बल्कि “एक मिनट का पूरा एक करोड़” लेगी प्रियंका चोपड़ा। क्योकि बॉलीवुड और हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा खूब धूम मचा रही हैं। उनकी अदाकारी लोगो के सर चढ़कर बोल रही है, इन्स्टाग्राम पर उनको पसंद करने वालो की संख्या 2 करोड़ को भी पार चुकी है। ये बात आपको शायद ही पता हो की प्रियंका चोपड़ा कई मराठी , पंजाबी और भोजपुरी फिल्मे भी बना चुकी हैं। अरे हां, आप ने सब मराठी , पंजाबी और भोजपुरी फिल्म देखी लेकिन आपको प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आई तो वो इसलिए नज़र नहीं आई क्योकि उन्होंने इन फिल्मो में कोई किरदार नहीं किया था वो इन फिल्मो की निर्माता हैं।

सबसे अहम् बात ये की प्रियंका चोपड़ा को एक मिनट का एक करोड़ मिलेगा Zee Cine Awards नाम के एक समारोह के लिए। जहाँ वो 5 मिनट के लिए डांस करेगी और उनकी फीस होगी 5 करोड़ रुपये। आप भी देखना और हमको अगर समय मिला तो गुरु हम भी देखेगें Priyanka Chopra का पाँच करोड़िया डांस।

 

लेखक:
विभू राय